{"_id":"5dfcc8a58ebc3e88110a441c","slug":"its-deadly-snow-frozen-on-the-road-ranikhet-news-hld3662611101","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में जानलेवा बनी सड़क किनारे जमी बर्फ, कई वाहन चालक चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में जानलेवा बनी सड़क किनारे जमी बर्फ, कई वाहन चालक चोटिल
विज्ञापन
दूनागिरि सड़क पर इस तरह जमी पड़ी है बर्फ। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट-दूनागिरि मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर अभी तक बर्फ नहीं पिघली है। जमी बर्फ दुर्घटना का सबब बनी हुई है। इस सड़क में कई दोपहिया वाहन चालक रपटकर चोटिल हो चुके हैं। 12 और 13 दिसंबर को यहां भारी बर्फबारी हुई थी। बीच सड़क से बुल्डोजर से बर्फ किनारे लगा दी गई, अब यह बर्फ पिघलकर सड़क पर आ रही है, रात्रि में इसमें पाला जमने से मामला और खतरनाक हो गया है।
द्वाराहाट से लगभग नौ किमी आगे दुधोली से कुकुछीना तक कई जगह रोड पर बुल्डोजर द्वारा बर्फ हटाकर सड़क किनारे लगाई गई। इस स्थान पर धूप नहीं आती है, जिसके चलते अब बर्फ पिघलकर सड़क पर बह रही है, रात्रि में इसमें पाला जम जाता है।
सुबह इस सड़क पर सैकड़ों वाहन होकर गुजरते हैं। बताया जा रहा है कि कई दोपहिया वाहन चालक रपटकर घायल भी चुके हैं। घगलोड़ी निवासी योगेश पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे वह दूनागिरि जा रहे थे। दुधोली से आगे अन्यारी रौल के पास उनका स्कूटर रपट गया और हाथ में चोट आई है। द्वाराहाट के व्यवसायी गोपाल तिवारी का भी दोपहिया रपटने से वह घायल हो गए।