{"_id":"6a4d4fc92f1785eb220e4b97","slug":"iti-admission-process-begins-apply-by-25th-almora-news-c-232-1-alm1015-145776-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 25 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 25 तक करें आवेदन
Wed, 08 Jul 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला नोडल अधिकारी एवं आईटीआई फलसीमा के प्रधानाचार्य जेपी टम्टा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विस्तारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है जबकि आवेदन में संशोधन 22 से 25 जुलाई तक किया जा सकेगा। 26 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी। विकल्प भरने की प्रक्रिया 25 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगी। प्रथम काउंसलिंग के तहत संस्थान आवंटन 4 अगस्त को किया जाएगा जबकि आवंटित संस्थानों में प्रवेश 4 से 10 अगस्त तक लिए जाएंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।