Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   It rained money on Dhanteras, happy faces of businessmen

Almora News: धनतेरस पर हुई धनवर्षा, कारोबारियों के खिले चेहरे

Wed, 30 Oct 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
It rained money on Dhanteras, happy faces of businessmen
जगमग: धनतेरस की शाम चंडिका मंदिर से रोशनी से जगमग बागेश्वर नगर का नजारा कुछ यूं दिखा। बसंत चंदो
अल्मोड़ा। धनतेरस पर जिले के कपड़ा, मिठाई, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत विभिन्न बाजारों में खरीदारी होने पर धन वर्षा हुई। व्यापार मंडल के मुताबिक जिले में धनतेरस पर करीब 26 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। मंगलवार को धनतेरस पर लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, धारानौला बाजार समेत विभिन्न बाजारों में सुबह से ही खरीदारी होने लगी थी। बर्तन बाजार में रौनक देखते ही बन रही थी। पीतल की थाली, गिलास, कटोरों, तांबे के जग, फिल्टर, कांसे के बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों में हुई बिक्री की एक झलक

ऑटोमोबाइल बाजार में तीन करोड का हुआ कारोबार
अल्मोड़ा। धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में तीन करोड़ का कारोबार हुआ। धनतेरस पर विभिन्न कंपनियों के 155 दोपहिया वाहन और 80 चौपहिया वाहन बिके। तिवारी मोटर्स लक्ष्मेश्वर के भुवन तिवारी ने बताया कि हीरो के 35 दोपहिया वाहन बिके। लिंक रोड स्थित श्री राम होंडा के दीपक भट्ट ने बताया कि 100 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। बिष्ट मोटर्स धारानौला के दीप सुंदर सिंह ने बताया कि 20 दोपहिया वाहन बिके।
विज्ञापन

सोना-चांदी- स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री भुवन वर्मा ने बताया कि चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
90 लाख रुपये की हुई मिठाई, ड्राई फ्रूट की बिक्री- जिले में मिठाई और ड्राईफ्रूट का 90 लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। अगले दो दिनों में बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह करोड़ के बिके इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद: अल्मोड़ा। लोगों ने टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव आदि की जमकर खरीदारी की। मोबाइल फोन की दुकानों में भी ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्ट फोन खूब बिके। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायियों के मुताबिक छह करोड का कारोबार हुआ।
30 लाख के पटाखा बिके: पटाखा व्यवसायियों के मुताबिक 30 रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
फर्नीचर बाजार, 3.50 करोड़ का हुआ कारोबार: फर्नीचर व्यवसायियों के मुताबिक सोफा, चादर, डबल बेड, अलमारी आदि की खरीदारी से फर्नीचर बाजार में साढ़े तीन करोड दस लाख रुपये का कारोबार हुआ।
1.10 करोड़ रुपये के चमके बर्तन: कारखाना बाजार के बर्तन व्यवसायी सक्षम अग्रवाल ने बताया कि बर्तन बाजार में एक करोड़ दस लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
तीन करोड़ के कपड़े बिके: कपड़ा व्यवसायियों के मुताबिक कपड़ा बाजार में तीन करोड़ का कारोबार हुआ।
चार करोड 70 लाख के अन्य उत्पाद बिके: जूता बाजार समेत अन्य बाजारों में भी खूब बिक्री हुई। करीब चार करोड़ 70 लाख रुपये का कारोबार हुआ।
कोट

धनतेरस पर इस बार विभिन्न बाजारों में व्यवसाय अच्छा रहा। जिले में अनुमानित कारोबार 26 करोड़ का हुआ। दिवाली तक बाजार में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - मनोज सिंह पवार, जिलाध्यक्ष, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा।
--------------------

धनतेरस: रानीखेत बाजार में रही रौनक

रानीखेत (अल्मोड़ा)। धनतेरस पर रानीखेत बाजार में रौनक रही। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी। सोना-चांदी की अपेक्षा बर्तन की दुकानों पर लोगों की भीड़ अधिक देखी गई। कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलसीडी टीवी, और वॉशिंग मशीनों की दुकानों पर रौनक रही। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही।

...........................
धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 13 करोड़ से अधिक हुआ कारोबार
वाहन, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, आभूषण, आतिशबाजी की जमकर हुई बिक्री, सुबह से रात तक बाजार में रही रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर/गरुड़/कांडा/कपकोट/कौसानी। धनतेरस के दिन बाजार गुलजार रहा। सुबह से रात तक बाजार में रौनक रही। धनतेरस पर बाजार में खूब धनवर्षा हुई। इससे कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। जिला मुख्यालय समेत गरुड़, कांडा, कपकोट, कौसानी क्षेत्र के बाजारों में रात तक लोगों ने खरीदारी की। जिले में 13 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।

वाहन बाजार में करीब पांच करोड़ का कारोबार: वाहन विक्रेता विनोद ऐठानी, तरुण खेतवाल आदि ने बताया कि धनतेरस पर उम्मीद के अनुरूप ही कारोबार रहा। नगर क्षेत्र के विभिन्न वाहनों के शोरूम से 375 से अधिक वाहन बिके और पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
तीन करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक सामान बिके: नगर समेत पूरे जिले में तीन करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और अन्य छोटे सामान बिके।
सर्राफा बाजार में एक करोड़ से अधिक का कारोबार: सोने के दाम 97,000 रुपये प्रति तोला पहुंचने से सर्राफा बाजार में इस साल अधिक रौनक नहीं रही। सर्राफा बाजार में एक करोड़ के करीब का कारोबार रहने का अनुमान है।

बर्तन बाजार में दो करोड़ से अधिक का कारोबार: परंपरा के अनुसार भी लोगों ने बर्तन खरीदे। बर्तन बाजार में करीब दो करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
75 लाख से अधिक के बिके पटाखे: जिलेभर में 75 लाख रुपये से अधिक की आतिशबाजी बिकने का अनुमान है।
मिठाई, खिल-खिलौने भी जमकर बिके: मिठाई, खिल, खिलौने, ड्राई फ्रूट्स आदि की भी खूब खरीदारी हुई। मॉल और दुकानों में एक करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
50 लाख से अधिक के कपड़े बिके: शॉपिंग मॉल और दुकानों में लोगों ने जमकर कपड़े खरीदे। इस दौरान करीब 50 लाख रुपये की कपड़ों की खरीद का अनुमान है।
कोट

धनतेरस के दिन बागेश्वर नगर में 10 करोड़, गरुड़ में दो करोड़, कपकोट में 1.5 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। कांडा और कौसानी जैसे छोटे बाजारों में भी ग्राहकों ने अच्छी खरीदारी की। पूरे जिले में 13 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। - बलवंत बबलू नेगी, जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed