फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Invoices of 57 traders showing market censors

बाजार बंदी को ठेंगा दिखाने वाले 57 व्यापारियों के चालान

Mon, 17 Apr 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 17 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन

 नगर के कई व्यापारी साप्ताहिक बाजारबंदी के नियमों को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते बंद रखने वाले व्यापारियों में नाराजगी है। इधर सोमवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने बंदी का औचक निरीक्षण कर ताबड़तोड़ 57 दुकानों के चालान कर दिए। भविष्य में नियमों की अनदेखी होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। मालूम हो कि रानीखेत नगर में प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन लंबे समय से नियमों की अनदेखी हो रही है, कई व्यापारी धड़ल्ले से दुकानें खोल देते हैं, जिसके चलते बंदी का पालन करने वाले व्यापारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि नियम सभी व्यापारियों के लिए एक होने चाहिए। इधर श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान 57 दुकानदार उन्हें नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए, उन्होंने व्यापारियों के चालान काट दिए और कहा कि भविष्य में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, इधर इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप का माहौल है। मालूम हो कि विभाग ने लंबे समय बाद बाजार बंदी का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed