{"_id":"68559997ce98e8f705051d07","slug":"internet-service-collapsed-in-hill-districts-due-to-ofc-cut-almora-news-c-232-1-alm1002-129719-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ओएफसी कटने से पहाड़ के जिलों में इंटरनेट सेवा धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ओएफसी कटने से पहाड़ के जिलों में इंटरनेट सेवा धड़ाम
Fri, 20 Jun 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कटने से शुक्रवार को पहाड़ के चार जिलों में पांच घंटे बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा धड़ाम हो गई। इससे छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। सरकारी और निजी कार्यालयों में जरूरी कामकाज भी नहीं हो सके।
शुक्रवार सुबह नौ बजे हल्द्वानी और मुरादाबाद रूट पर ओएफसी कटने से अल्मोड़ा सहित बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। साइबर कैफे में घंटों इंतजार के बाद भी नेट नहीं चला तो लोग बैरंग घरों को लौटे। एफटीटीएच उपभोक्ता भी दिन भर परेशान रहे। बीएसएनएल की टीम ने कटी केबल को जोड़कर किसी तरह दोपहर दो बजे संचार सेवा बहाल की। इसके बाद उपभोक्ताओं को राहत मिली।
कोट
हल्द्वानी और मुरादाबाद में निर्माण कार्य के चलते बीएसएनएल की ओएफसी कट गई थी। कटी केबल को जोड़कर इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।- एसएन रावत, डीजीएम, बीएसएनएल प्रचालन क्षेत्र, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतिदिन ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म, ऑनलाइन असाइमेंट निकालकर 1200 से अधिक रुपये कमाता था। शुक्रवार को सुबह से ही इंटरनेट के नहीं चलने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ा। कई लोग बिना काम के निराश वापस लौटे।
प्रताप सिंह, साइबर संचालक ताकुला।
बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने से अन्य निजी संचार कंपनियों का सहारा लेना पड़ा। कम स्पीड के कारण कई कार्य प्रभावित हुए। उन्हें 1500 को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
मोहित कुमार, साइबर संचालक दन्या।