फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   International Film Festival

सल्ट के मर्चुला में हुआ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कौतिक 2021 का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
International Film Festival
मर्चुला में आयोजित फिल्म समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य। - फोटो : ALMORA
मर्चुला (अल्मोड़ा)। सल्ट के मर्चुला स्थित महाशीर फिशिंग कैंप में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कौतिक का आगाज हुआ। समारोह में तीन दिन तक विभिन्न देशों की चयनित 39 फिल्मों को दिखाया जाएगा। पहले दिन असम की फिल्म सिमको से समारोह का शुभारंभ किया गया। एसडीएम गौरव पांडे ने समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक और समारोह की आयोजक शालिनी साह ने बताया कि समारोह के लिए फरवरी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इस दौरान विभिन्न देशों की 110 फिल्में आई थीं। इसमें से 39 फिल्मों की स्क्रीनिंग समारोह में की जाएगी। इसके साथ ही फिल्म निर्माण और वर्तमान चुनौतियों पर बहस होगी। समारोह में ईरान, स्पेन, यूके, तुर्की और कनाडा की फिल्में दिखाई जाएंगी। ओडिशा, असम, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से पहुंचे निर्देशकों ने भी फिल्म निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किये। बताया गया कि शनिवार को भी निर्देशक और निर्माताओं के बीच विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा बनेगा फिल्म निर्माण का हब
समारोह की आयोजक शालिनी साह ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में फिल्म निर्माण के लिए व्यापक संभावना हैं। समारोह का मकसद उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के लिए एक प्लेटफार्म बनाना और देश विदेश के फिल्म निर्माताओं को यहां की संस्कृति और भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराना है। इसमें कोई दो राय नहीं कि अल्मोड़ा फिल्म निर्माण का हब बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed