फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Instructions for effective monitoring of pregnant women

Almora News: गर्भवतियों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश

Tue, 20 Jan 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions for effective monitoring of pregnant women
अल्मोड़ा। अस्पतालों से रेफर हुए मामलों की समीक्षा करने के लिए गठित रेफरल कमेटी की मंगलवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर किए गए मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आशा और एएनएम के माध्यम से गर्भवतियों की प्रभावी मॉनिटरिंग, नियमित भ्रमण, हाई रिस्क की संभावना वाले मामलों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया ताकि किसी भी संभावित जटिल केस से पूर्व स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह तैयार रह सकें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष रूप से डिलीवरी से जुड़े मामलों में अत्यधिक संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य किया जाए। सभी गर्भवतियों की डिलीवरी की संभावित तिथि से कम से कम एक माह पूर्व से नियमित मॉनिटरिंग की जाए। ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्र में गर्भवतियों की कुल संख्या का विश्लेषण कर सात से नौ माह की गर्भावस्था वाली महिलाओं की संभावित डिलीवरी तिथि का अद्यतन डेटा तैयार रखें।
विज्ञापन

बैठक में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) और मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) से संबंधित डेटा तैयार करने, रेफर किए गए मरीजों के फॉलोअप स्टेटस की नियमित समीक्षा करने, किसी भी मृत्यु की स्थिति में एक्सपर्ट पैनल से जांच कराए जाने के निर्देश भी दिए गए। वहां प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद पांगती, पीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. एचसी गड़कोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed