Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Instructions. conducting. voting. responsibly. peacefully.

Almora News: जिम्मेदारी और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के निर्देश

Sat, 19 Jul 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 19 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Instructions. conducting. voting. responsibly. peacefully.
अल्मोड़ा में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्मिक। स्रोत: सूचना विभाग
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा जिले में 1800 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने उन्हें मतदान कार्य को जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उदय शंकर नाट्य अकादमी और एसएसजे विश्वविद्यालय लोअर कैंपस के ऑडिटोरियम में मतदान के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने उन्हें मतपत्रों की तैयारी, पोलिंग स्टेशन की व्यवस्थाएं, मतदान दिनचर्या और मतगणना से पूर्व की जिम्मेदारी की जानकारी दी गई। डीएम ने चुनाव निष्क्षता, पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 360 पोलिंग पार्टियों के 1800 कार्मिकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, विनोद राठौर, डॉ. हेम जोशी, नीरज जोशी, राजेश बिष्ट, कपिल नयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
मतपेटियां खोलने और बंद करने का कराया अभ्यास
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के सभागार में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को 850 मतदान कार्मिकाें के साथ तीन जोनल और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी प्रशिक्षण दिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ आरसी तिवारी ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। बताया कि कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ मतदान केंद्रों की 48 पार्टियां 22 जुलाई सुबह प्रस्थान करेंगी। बाकी पार्टियां तय रूट चार्ट के अनुसार 23 जुलाई को रवाना होंगी।
उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्धारित समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर डॉ. राजीव जोशी ने हैंडबुक, चेक लिस्ट और वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से मतपेटियों की सीलिंग, संचालन, खोलने और बंद करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया।
इस मौके पर नोडल प्रशिक्षण जीएस सौन, नोडल कार्मिक संगीता आर्या, सहायक नोडल अधिकारी दीप चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।



प्रत्येक बूथ पर एक-एक महिला कार्मिक की लगेगी ड्यूटी
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्येक बूथ पर एक महिला मतदान कार्मिक तैनात रहेगी। महिला कार्मिकों को मतदान पार्टियों के साथ पहले दिन बूथ पर जाने की छूट दी गई है। जो कार्मिक पहले दिन बूथ पर जाएंगी उनके ठहरने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में रिजर्व समेत 508 महिला कार्मिकों की ड्यूटी लगी है।
जिले में 405 मतदान केंद्र और 461 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों की पोलिंग पार्टियों में इस बार एक महिला कार्मिक भी रहेंगी। महिला कार्मिकों के लिए मतदान के पहले दिन बूथ पर जाने की अनिवार्यता नहीं है। उन्हें मतदान के दिन ही तय समय तक मतदान केंद्र में उपस्थित होना है। दूरस्थ क्षेत्र के लिए पहले दिन जाना भी पड़ा तो उन्हें रात पर बूथ में ही ठहरने की व्यवस्था से छूट मिलेगी। वहां तैनात महिला कार्मिकों के रात में ठहरने की व्यवस्था संबंधित बूथ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी।
कोट
-= पंचायत चुनाव में महिला कार्मिकों की ड्यूटी हर बूथ पर रहेगी। पति और पत्नी की चुनाव ड्यूटी लगाने के भी आदेश हैं। महिला कार्मिकों को पहले दिन मतदान केंद्र में जाना अनिवार्य नहीं है। जहां जरूरी होगा वहां महिला कार्मिक के रहने की उचित व्यवस्था की जाएगी। - आरसी तिवारी, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी



पति-पत्नी चुनाव ड्यूटी पर, बच्चों की देखरेख करेंगे परिजन
बागेश्वर। पंचायत चुनाव में कई दंपती भी ड्यूटी कर रहे हैं। अधिकतर शिक्षक पति-पत्नी की चुनाव में ड्यूटी लगी है। कई शिक्षक दंपतियों को छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर ड्यूटी करनी होगी। ऐसे में उनके परिजनों को बच्चों की देखभाल करनी होगी।
पंचायत चुनाव में शिक्षा विभाग से 1910 और अन्य विभागों से 630 समेत कुल 2540 कार्मिकों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। इनमें 50 से अधिक दंपती शामिल हैं। उन्हें अपने छह माह के बच्चे को घर पर छोड़कर ड्यूटी करनी होगी। कई दंपती तीन से पांच साल के बच्चों से दूर रहकर ड्यूटी करेंगे। कार्मिकों का कहना है कि चुनाव ड्यूटी उनकी नौकरी का एक हिस्सा है। इसके लिए किसी तरह की शिकायत करना सही नहीं है। चुनाव के दिन देखरेख के लिए परिजनों की मदद लेनी पड़ेगी।
ऑपरेटरों की ड्यूटी लगने से बढ़ गई थी टेंशन
बागेश्वर। पंचायत चुनाव के लिए यूपीसीएल के बिजलीघरों पर तैनात ऑपरेटरों की ड्यूटी लगने से विभाग की टेंशन बढ़ गई थी। विभाग की समस्या बताने के बाद कार्मिकाें को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।

यूपीसीएल के बागेश्वर, काफलीगैर, बनलेख, विजयपुर और कपकोट बिजलीघरों में पांच-पांच ऑपरेटर तैनात हैं। 18 ऑपरेटरों की चुनाव में ड्यूटी आने के बाद सभी स्टेशनों की जिम्मेदारी दो कर्मचारियों पर आ गई थी। ऐसे में चुनाव के दिन बिजली गुल होने पर सुचारू करने का संकट खड़ा हो जाता। यूपीसीएल के ईई मो. अफजाल ने बताया कि ऑपरेटरों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed