फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   inspection to jageshwer temple from DM

जागेश्वर मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु का रखें पूरा रिकॉर्ड : डीएम

Fri, 03 Jul 2020 04:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
inspection to jageshwer temple from DM
जागेश्वर मंदिर परिसर में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम नितिन सिंह भादौरिया। - फोटो : AMAR UJALA

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जागेश्वर मंदिर पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के संबंध में डाटा एकत्र करने समेत विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। एक जुलाई से खुले मंदिर में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या न हो इसके लिए खास ध्यान रखने के लिए भी कहा।

विज्ञापन


बता दें कि लाॅकडाउन के बाद एक जुलाई से जागेश्वर मंदिर के कपाट जिले के श्रदालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जिसके तहत निरीक्षण के लिए मंदिर पहुंचे डीएम ने कहा कि परिसर में आने वाले श्रदालुओं को दर्शन के लिए कोई परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मंदिर में दर्शन के लिए आने वालेे सभी लोगों से सामाजिक दूरी नियमों का पालन करवाया जाएगा। साथ ही मास्क की अनिवार्यता पर भी ध्यान दिया जाए। डीएम ने बैरियर पर ही श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग करने और उनका पूरा डाटा रखने के निर्देश दिए। मंदिर में बिना लक्षण वाले लोगों को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान उन्होने मंदिर परिसर का भ्रमण कर अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मोनिका, मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, प्रतिनिधि भगवान चंद्र भट्ट, हेमंत भट्ट, हरिमोहन भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed