{"_id":"6a2d951311cc0e9d6e0d5c30","slug":"inspection-of-fire-safety-arrangements-in-hotels-instructions-to-remove-deficiencies-almora-news-c-232-1-alm1015-144743-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच, कमियां दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच, कमियां दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र ने क्षेत्र के होटल सेवेंटीन और आसियाना व्हाइट हिल्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत कनेक्शनों की सुरक्षा तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं आग लगने की स्थिति में बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने कहा कि सभी होटल संचालक एवं संस्थान प्रबंधन अग्नि सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करें। सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।