फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Information technology should be simplified

सूचना प्रौद्योगिकी का किया जाए सरलीकरण

Wed, 01 Jul 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Information technology should be simplified

प्रदेश के मुख्य सचिव एन रविशंकर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का सरलीकरण किया जाए, ताकि साधारण व्यक्ति भी इसका उपयोग कर सके।

विज्ञापन


भारत सरकार की डिजिटल इंडिया महत्वपूर्ण योजना है। सभी जिलों में दो से सात जुलाई तक डिजिटल इंडिया सप्ताह मनाया जाएगा। एक जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया सप्ताह का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण सेवा है। लोक सेवाओं में जितनी अधिक ई-सेवाएं शुरू की जाएगी जनता को स्वच्छ और संवेदनशील प्रशासन देने में उतनी ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में ई-हेल्थ, ई-गर्वनेंस, ई-कामर्स, ई-एजूकेशन आदि विभागों को शामिल किया जाएगा। ताकि सूचना प्रौद्योगिकी को बढावा मिल सके।

ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में भी डिजिटल इंडिया के महत्व बताने और ग्राम पंचायतों को नेटवर्क से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

आईटी सचिव दीपक कुमार ने डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी दी। अधिकारी गांवों को सूचना क्रांति से जोड़ने और प्रत्येक ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सूचना तकनीक का प्रसार प्रसार करें।

जनजागरुकता के लिए सीडीओ, डीपीआरओ और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को नामित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में ई-क्रांति सेवा प्रदान करने वाली एक उत्कृष्ट ग्राम पंचायत चुनी जाएगी।


उन्होंने जिले से अच्छा कार्य करने वाली दो ग्राम पंचायतों, 20 व्यक्तियों के नाम चार जुलाई तक आईटी निदेशक देहरादून को उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में डीएम विनोद कुमार सुमन, एसडीएम इला गिरि, अनिल चन्याल, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी, उप मंडलीय अभियंता दूरसंचार एससी पांडे आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed