फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Information about rules given in the seminar on road safety

सड़क सुरक्षा को लेकर गोष्ठी में दी नियमों की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Information about rules given in the seminar on road safety
सोमेश्वर में गोष्ठी में मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने सोमेश्वर बाजार रामलीला मैदान में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। टीम ने टैक्सी यूनियन समेत आम नागरिकों को नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

गोष्ठी में आरटीओ गुरुदेव सिंह ने कहा कि वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाएं कम हो सकेंगी। उन्होंने टैक्सी चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की। इसके साथ ही नशे की लत के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराया। कहा कि नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क पहनने, सामाजिक दूरी नियमों का पालन करने का आह्वान किया। लोगों को महिला अपराधों की जानकारी देते हुए भी जागरूक किया गया। इस मौके पर टीटीओ प्रमोद चौधरी, थानाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, तहसीलदार अक्षय भट्ट, स्वास्थ्य विभाग से आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed