फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Information about government schemes was given in an open meeting

Almora News: खुली बैठक में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 08 Jan 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 08 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Information about government schemes was given in an open meeting
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत खाल्यों में ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आनंद रावत ने ग्राम पंचायत संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। रामप्रसाद, कृषि अधिकारी अंकित शर्मा ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने विभागीय योजनाओं के कार्यों की खराब गुणवत्ता, ग्राम पंचायत में आशा कार्यकर्ता के पद भरने, पानी, बिजली, जंगली जानवरों के दहशत से बचाव और गांव में एक खेल मैदान बनाने की मांग उठाई। बैठक ग्राम प्रधान पूजा बेलवाल की अध्यक्षता में हई। इधर, ग्राम पंचायत ईकूरौला में भी ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्य-योजनाओं का गठन किया गया। वहां जिला पंचायत सदस्य सुंदर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सुरेशी देवी, विधायक प्रतिनिधि करन जीना, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ब्रिज मोहन पंवार, ग्राम विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed