फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inflation peaks due to wrong policies of BJP government: Kunjwal

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर : कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Inflation peaks due to wrong policies of BJP government: Kunjwal
अंडोली में कांग्रेस की बैठक लेते विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के अंडोली न्याय पंचायत में हुई बैठक में जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर पहुंच गई है और आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर है और आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को विजयी बनाने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर देवीदत्त पांडे समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने सभी का स्वागत किया। न्याय पंचायत कमेटी का विस्तार करते हुए विशन सिंह, पवन मेहता उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह महासचिव, दिनेश पांडे सचिव, कमल सिंह राणा उपसचिव, महेंद्र प्रसाद, गोकुल प्रसाद, गोकुल पांडे, राजेंद्र सिंह, महेश प्रसाद, कुंदन प्रसाद, सुंदर रसिंह को संगठन मंत्री बने। जबकि बूथ कमेटी कामा के लिए रमेश मेहता अध्यक्ष, खीम सिंह मेहता उपाध्यक्ष, पूरन सिंह गैड़ा, दीवान नाथ, चंदन सिंह, विशन सिंह, धन सिंह, राजेंद्र नाथ सदस्य बनाए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed