फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inferior officers cracked on Damrikrn

घटिया डामरीकरण पर अफसरों को फटकारा

Sun, 01 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 01 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Inferior officers cracked on Damrikrn

जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने सुवाखान-दोड़म-चायखान सड़क के सुधारीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने काम की धीमी गति और डामर की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने अलग-अलग स्थानों पर बिछाए गए कुल चार सौ मीटर डामर को दुबारा बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने कई स्थानों पर डामरीकरण कार्य के नमूने लेकर जांच अधिकारी से दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा।

विज्ञापन


लोनिवि निर्माण और प्रांतीय खंड द्वारा  सुवाखान-दोड़म-चायखान के 23 किमी हिस्से में सुधारीकरण का काम किया जा रहा है। काम की खराब गुणवत्ता और धीमी गति को लेकर कई बार ग्रामीणों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने मौके पर जाकर रविवार को वहां किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। विभाग द्वारा अब तक मात्र छह किमी में किए गए डामरीकरण काम को देखा। उन्होंने काम की गुणवत्ता पर नाराजी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने चिन्हित स्थानों पर बिछाए गए डामर को उखाड़ कर पुन: गुणवत्तापूर्ण डामर बिछाने के निर्देश दिए। डीएम ने मौके पर ही कई स्थानों पर से सेंपल एकत्र करवाए और जांच अधिकारी से दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि काम में लेट लतीफी और खराब गुणवत्ता मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को सुधारीकरण का काम मार्च महीने तक पूरा करने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर भनोली के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, अधिशासी अभियंता सुरेश आर्या, अरुण पांडे, सीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed