फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indo-US military maneuvers began in Chaubtia

चौबटिया में इंडो-अमेरिका सैन्य युद्धाभ्यास शुरू

Thu, 15 Sep 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 15 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Indo-US military maneuvers began in Chaubtia
राष्ट्रगान गाते दोनों देशों का सैनिक। - फोटो : अमर उजाला

भारत और अमेरिकी सैनिकों के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 2016 का आगाज यहां चौबटिया छावनी में हुआ। गरुड़ मैदान में दोनों देशों के सैनिकों ने अधिकारियों को भव्य मार्च पास्ट के माध्यम से सलामी दी। दोनों देशों का ध्वजारोहण हुआ। दो सप्ताह तक दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह के खिलाफ युद्ध कला की तकनीकों को साझा करेंगे। भारतीय सेना की तरफ से कांगो ब्रिगेड के कमांडर कर्नल ए कासिद और अमेरिका सेना के ब्रिगेड कमांडर कर्नल डेविड फोले ने सैनिकों से बेहिचक अनुभवों और तकनीकों को साझा करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इंडो-अमेरिकी सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास यहां चौबटिया छावनी में शुरू हो गया है। अमेरिकी सैन्य दल का प्रतिनिधित्व 5वीं इन्फेंट्री बटालियन, 20 इंफेंट्री रेजीमेंट, 2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कांबेट टीम, 7 इंफेंट्री डिव और भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कांगो ब्रिगेड कर रही है। चौबटिया छावनी में मेहमान सैनिकों का स्वागत किया गया। दोनों देशों के सैनिकों ने मार्चपास्ट, ध्वजारोहण के साथ पूरे शिष्टाचार से अधिकारियों को सलामी दी। अभ्यास के दौरान तकनीकी युद्ध कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दोनों देशों के सैनिकों को जहां संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अभियानों के दौरान मिलने वाली दुश्मनों की धमकियों को विफल करने की योजना बताई जाएगी वहीं तकनीकी युद्ध कौशल के माध्यम से सैनिकों को सशक्त बनाया जाएगा। यह युद्धाभ्यास फील्ड ट्रेनिंग, कमांड पोस्ट और विचार-विमर्श अभ्यास पर आधारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed