{"_id":"685d904e41b96184cf0bf88b","slug":"indira-gandhi-imposed-restrictions-on-the-fundamental-rights-of-the-people-kailash-sharma-almora-news-c-232-1-ha11012-129989-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांंधी ने लोगों के मौलिक अधिकारों पर लगाए प्रतिबंध : कैलाश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांंधी ने लोगों के मौलिक अधिकारों पर लगाए प्रतिबंध : कैलाश शर्मा
Thu, 26 Jun 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते जिलाध्यक्ष महेश नयाल और पूर्व विधायक और प्रदेश
अल्मोड़ा। आपातकाल की बरसी पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल और पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया था। बृहस्पतिवार को पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने आपातकाल के दौर के हालात बताए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने चुनावी व्यवस्था का दुरुपयोग कर जीत दर्ज की। जिसे हाईकोर्ट ने गलत माना और उनके चुनाव लड़ने पर छह साल का प्रतिबंध लगा दिया।
इससे तिलमिलाई इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर दी। लोगों के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने समाचार पत्रों के प्रकाशन पर रोक लगा दी। इसके विरोध में जय प्रकाश नारायण की अगुवाई में आंदोलन हुआ, लेकिन सरकार ने जो लोग भी आंदोलन के समर्थन में आगे आए उन्हें जेल भेज दिया। इसके चलते आज का दिन काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।