{"_id":"5b4797e94f1c1bb6248b5e11","slug":"indian-junior-badminton-team-s-command-lakshya-sen","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम की कमान लक्ष्य सेन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम की कमान लक्ष्य सेन को
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य सेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया में आयोजित होने जा रही एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम बृहस्पतिवार बंगलूरू से इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 से 18 जुलाई तक जूनियर अंडर-19 वर्ग की टीम चैंपियनशिप होगी। इसके बाद 22 जुलाई तक व्यक्तिगत प्रतियोगिता होगी। लक्ष्य सेन ने इससे पूर्व पिछले माह थॉमस और उबेर कप में भी भारतीय सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उनका शानदार प्रदर्शन रहा। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया को लक्ष्य के नेतृत्व में टीम से काफी उम्मीदें हैं। उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, सभी पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने लक्ष्य सेन और पूरी टीम को सुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन