फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indian cricketers won the final of Kumaon Cup cricket

कुमाऊ कप क्रिकेट का फाइनल मैच हिंद क्रिकेर्ट्स रानीखेत ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Indian cricketers won the final of Kumaon Cup cricket
ट्राफी के साथ खुशी मनाते विजेता टीम हिंद क्रिकेट्र्स रानीखेत के खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मिनी स्टेडियम दौलाघट में हुई कुमाऊं कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच हिंद क्रिकेटर्स रानीखेत की टीम ने जीत लिया। अल्मोड़ा क्रिकेटर्स की टीम उप विजेता रही। विजेता को 51, उप विजेता टीम को 25 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच अल्मोड़ा क्रिकेर्ट्स और हिंद क्रिकेटर्स रानीखेत के बीच खेला गया। अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179 रन बनाए। जवाब में हिंद क्रिकेटर्स रानीखेत ने छह विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में 180 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

विजेता टीम हिंद क्रिकेटर्स रानीखेत को 51 हजार, ट्राफी, उप विजेता अल्मोड़ा क्रिकेटर्स को 25 हजार, ट्राफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख हवालबाग गोपाल सिंह खोलिया ने विजेता, उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। आज खेलों में भी बेहतर अवसर है। इस मौके पर ठेकेदार यूनियन अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मेहरा, राजेंद्र चिलवाल, आयोजक राहुल खोलिया, अनिल बिष्ट के अलावा देवेंद्र परिहार, कैलाश मेहरा, गणेश बिष्ट, विनोद बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed