फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Increase in the posts of junior to head assistants

कनिष्ठ से लेकर प्रधान सहायकों के पदों में हो बढ़ोतरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Increase in the posts of junior to head assistants
अल्मोड़ा में हुई लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएसन प्रमुख मुख्य अभियंता संवर्ग की बैठक में मौजूद पद? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन प्रमुख, मुख्य अभियंता संवर्ग की बैठक में मंडलीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मनोज कुमार जोशी मंडलीय उपाध्यक्ष, कृष्णा सिंह मंडलीय कोषाध्यक्ष, कैलाश सिंह तड़ागी मंडलीय संयुक्त सचिव बनाए गए। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालयों में कनिष्ठ से प्रधान सहायकों के पदों में बढ़ोत्तरी करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता लोनिवि सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक के पदों की संख्या बढ़ाकर चार-चार करने और कनिष्ठ सहायक के छह पद बढ़ाए जाने चाहिए। मांग उठाई कि क्षेत्रीय कार्यालयों के कार्मिकों का तबादला केवल मंडल के अधीन कार्यालयों में ही होना चाहिए। स्थानांतरित कार्मिकों को दो माह के भीतर आवास उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

2015 के बाद से मुख्य अभियंता संवर्ग के कर्मियों की वरिष्ठता सूची जारी नहीं हुई है। सूची शीघ्र जारी की जाए और स्थायीकरण से वंचित कार्मिकों का तत्काल स्थायीकरण हो। मंडलीय अध्यक्ष शंकर सिंह फर्त्याल ने कहा कि संगठन कार्मिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। इस संबंध में प्रांतीय कार्यकारिणी को भी पत्र भेजा गया है। बैठक का संचालन बलवंत सिंह पुजारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed