{"_id":"570bd9184f1c1bcd444a6abf","slug":"incease-incom","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका, पंचायतें करें आय के संसाधनों में बढ़ोतरी : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका, पंचायतें करें आय के संसाधनों में बढ़ोतरी : जोशी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रो. बीके जोशी ने बैठक लेकर पालिका, पंचायत प्रतिनिधियों समेत अन्य संगठनों की समस्याओं और सुझावों का सुना। उन्होंने कहा कि विकास के लिए पालिका समेत सभी पंचायतों को आय के संसाधनों को बढ़ाना होगा।
उन्होंने कहा कि वित्त आयोग की संस्तुति पर सरकारें पालिका और पंचायतों को बजट देती हैं, लेकिन बजट का बेहतर प्रबंधन और योजनाओं के क्रियान्वयन को उन्हें स्वयं प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने पालिका और नगर पंचायतों की सीमा विस्तार के लिए आम सहमति से परिसीमन प्रस्ताव तैयार करने पर जोर दिया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने वित्त आयोग के अध्यक्ष को पालिका की समस्याओं की जानकारी देकर उनके समाधान की मांग की। उन्होंने नगर में मास्टर प्लान लागू करने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सेवानिवृत्त और कार्यरत कार्मिकों की पेंशन, वेतन, पालिका क्षेत्र के विस्तार आदि के मामले रखे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के रख रखाव का और जिला पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों के लिए दिए जाने बजट में बढ़ोतरी करने की मांग की। धौलादेवी के प्रमुख पीतांबर पांडे ने क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों की मांगों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
आयोग के सचिव एलएम पंत ने कहा कि प्रतिनिधियों से मिलने वाले सुझावों को गंभीरता से आगे बढ़ाने के प्रयास होंगे। वित्त आयोग के सदस्य अविकल थपलियाल ने भी विचार रखे। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराने का प्शयास किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा, बिशन राम, परियोजना निदेशक डीडी पंत, सीटीओ विक्रम सिंह जंतवाल, पालिका के अधिशासी अधिकारी एके वर्मा आदि मौजूद थे।