{"_id":"6444251d8350912f6408aa66","slug":"inauguration-of-jagannath-festival-in-gurdabanj-colorful-programs-almora-news-c-8-1-119748-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गुरुड़ाबांज में जागनाथ महोत्सव का शुभारंभ, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गुरुड़ाबांज में जागनाथ महोत्सव का शुभारंभ, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Sat, 22 Apr 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
महोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ करते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल।। संवाद
अल्मोड़ा। गुरुड़ाबांज में जागेश्वर महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव हमारी लोक संस्कृति के वाहक हैं। ऐसे आयोजनों से लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजा जा सकता है।
मां नैना सांस्कृतिक जन कल्याण समिति की तरफ से आयोजित महोत्सव के शुभारंभ पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का ढोल-नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई। कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर समा बांधा। कार्यक्रमों का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
आयोजन समिति ने सरकारी तौर पर मदद न मिलने पर चिंता जताई। सदस्यों ने कहा कि महोत्सव कलाकारों को मंच प्रदान करते हैंं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए संस्कृति विभाग को मदद करनी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन दीवान सिंह भैसोंडा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, निर्मला भैसोड़ा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विशन सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।