फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In Uttarakhand, the Congress ideology will rule: Rahul

उत्तराखंड में कांग्रेस विचारधारा का ही राज चलेगा: राहुल

Thu, 09 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 09 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
In Uttarakhand, the Congress ideology will rule: Rahul
सोमेश्वर में जनता का अभिवादन स्वीकार करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

 कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस विचारधारा का ही राज चलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि मोदी को स्विस बैंक में काला धन जमा करने वालों के नाम देश के सामने रखने चाहिए। राहुल बोले कि स्विस सरकार ने यह नाम भारत सरकार को बताए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं। इसके लिए विवादास्पद बयान देते रहते हैं। गत दिवस पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने संबंधी बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे बयान शोभा नहीं देते। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड में रावत सरकार को धन-बल से गिराने का काम किया था। 

विज्ञापन


सोमेश्वर के खेल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि स्विस सरकार ने स्विस बैंक में पैसा जमा करने वाले चोरों के नाम भारत सरकार को दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को इन नेताओं के नाम लोकसभा और राज्य सभा सहित देश की जनता के सामने रखने चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पब्लिसिटी में बने रहना चाहते हैं। मोदी कभी काफी खुश दिखाई देते हैं जबकि कभी उन्हें देखकर लगता है कि वह पूरी रात सोए नहीं हैं। उन्होंने बीते दिनों उत्तराखंड में भूकंप आने पर भी मजाक उड़ाया था। राहुल बोले कि शायद प्रधानमंत्री को उत्तराखंडवासियों का दुख याद नहीं आया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी द्वारा की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि कल राज्यसभा में मोदी जी की एक और खूबी का पता लगा है कि वह ताक झांक के भी शौकीन हैं। वह बोले मोदी जी झांकना है तो पहले अपने दिल में झांकिए। राहुल ने पीएम मोदी के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनेताओं को बाथरूम में रेनकोट पहनने की कला डा. मनमोहन सिंह से सीखनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। उनके लिए ऐसी बातें करना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा पूर्व में चाहे अटल बिहारी वाजपेयी हों अथवा डा. मनमोहन सिंह कोई भी प्रधानमंत्री ऐसी बातें नहीं किया करते थे। उन्होंने कहा कि पब्लिसिटी के लिए इस तरह की बातें करना अच्छी बात नहीं है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया कि नोटबंदी के निर्णय से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान, मजदूर और गरीब लोग अपना ही पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे रहे जबकि संपन्न लोग लाइन में कभी नहीं दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 50 परिवारों के छह लाख करोड़ रुपए माफ करना चाहते हैं। मोदी काला धन वापस लाकर देश के हर नागरिक को 15 लाख रुपए दिलाने की बात कहते थे जो आज तक सच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ बहुत खूबसूरत हैं। यहां पर्यटन विकास की काफी संभावनाएं हैं, लेकिन नोटबंदी के फैसले से पर्यटन व्यवसाय को भी नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शराब भी एक बुराई है। शराब को कम करने के लिए भी आने वाले समय में उचित नीति बनाई जाएगी। राहुल बोले भाजपा के लोग नफरत फैलाते हैं जबकि उत्तराखंड भाई चारे का प्रदेश है। उत्तराखंड में कांग्रेस की विचारधारा ही राज करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2018 तक हर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सड़कों के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। राज्य में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रोत्साहन योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में विधवा, विकलांग, वृध्दावस्था सहित अन्य पेंशनधारकों की संख्या 1.74 लाख से बढ़ाकर 7.25 लाख कर दी है और उन्हें सत्ता में आने का मौका मिला तो इस संख्या को बढ़ाकर 10 लाख कर दिया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया था। इस चुनाव में राज्य की जनता इसका बदला लेगी। सोमेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed