{"_id":"586934974f1c1b255eeeda87","slug":"in-the-nine-year-old-child-on-the-monkey-slipped-dungadhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढूंगाधारा में बंदर ने नौ वर्षीय बच्चे पर झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढूंगाधारा में बंदर ने नौ वर्षीय बच्चे पर झपटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। नगर क्षेत्र में भी बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ढूंगाधारा मोहल्ले में कटखने बंदर ने एक बच्चे पर हमला कर उसके हाथ में दांत गढ़ा दिए। परिजनों को बच्चे का अस्पताल में उपचार कराना पड़ा।
नगर के ढूंगाधारा, धारानौला, खत्याड़ी, रानीधारा, पोखरखाली, चीनाखान आदि मोहल्लों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। उत्पाती बंदर आए दिन लोगों पर हमला भी कर देते हैं। शनिवार को दिन में ढूंगाधारा मोहल्ले में दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे मनोज कुमार (नौ) पुत्र सूरज कुमार पर बंदर झपट गया। बंदर ने मनोज के हाथ में दांत गढ़ा दिए। मनोज के चिल्लाने और लोगों के शोर मचाने पर बंदर भाग गया।
परिजनों ने घायल बालक का अस्पताल में जाकर उपचार कराया। लोगों का आरोप है कि मैदानी इलाकों से कई लोग ट्रकों में बंदरों को भरकर आसपास के जंगलों में छोड़ जाते हैं और जंगलों से यह बंदर आबादी की तरफ पहुंच जाते हैं। लोगों ने पालिका तथा वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए कदम उठाने चाहिए।