{"_id":"6a2c45695c3adbfd1a0ba45b","slug":"in-the-last-12-years-of-the-modi-government-the-country-has-established-new-dimensions-of-development-dhan-singh-rawat-almora-news-c-232-1-alm1019-144725-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने 12 सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: धन सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने 12 सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: धन सिंह रावत
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। रावत ने कहा कि 22 राज्यों में एनडीए की सरकारें हैं और केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उत्तराखंड में भी लाखों लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की रफ्तार बढ़ी है, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में नए संस्थान स्थापित किए गए हैं। वहीं उन्होंने दावा किया कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है।
उन्होंने किच्छा में एम्स स्थापित करने की तैयारी का भी उल्लेख किया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं। वहां बीजेपी जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दायित्वधारी गोविंद पिल्ख्वाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, सरकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल आदि मौजूद थे।