फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In mixed doubles, Quhu won gold medal

मिश्रित युगल में कुहू ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 28 Jan 2018 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 28 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
In mixed doubles, Quhu won gold medal
badmintion - फोटो : getty

आइसलैंड में 25 जनवरी से 28 जनवरी तक हुई बीडब्ल्यूएफ आइसलैंड इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट-2018 में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मिश्रित युगल में उत्तराखंड की खिलाड़ी कुहू गर्ग और दिल्ली के रोहन कपूर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि पुरुष एकल के फाइनल में अल्मोड़ा के बोधित जोशी को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बोधित का यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।

विज्ञापन


उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि मिश्रित युगल के फाइनल में कुहू और रोहन कपूर का मुकाबला डेनमार्क के क्रिस्टोफर कुन्दसे और इसाबेल्ला की जोड़ी से हुआ। जिसमें कुहू और रोहन की जोड़ी ने 16-21, 21-19, 21-18 से फाइनल मुकाबले मे जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में उन्होंने स्पेन के जविएर और एलीना को 21-14 और 21-13 से हराया। क्वाटर फाइनल में कुहू और रोहन कपूर की जोड़ी ने लुतानिया के मार्क और व्य्लाते फोमिकिनाते की जोड़ी को 21-14 और 21-13 से हराया था। मालूम हो कि कुहू ने पिछले हफ्ते स्वीडिश ओपन में भी कांस्य पदक प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष एकल के फाइनल में बोधित जोशी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें इंग्लैंड के सैम पारसंस ने 17-21, 15-21 से हराया। अल्मोड़ा निवासी बोधित जोशी को रजत पदक मिला। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।


इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में बोधित जोशी ने डेनमार्क के रेस्मुस को 22-24, 25-23 और 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। क्वाटर फाइनल में स्लोवाकिया के मिलन द्रत्वा कोे 21-12 और 21-5 से शिकस्त दी। कुहू और बोधित जोशी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed