{"_id":"e74e7a3b17487407b81ee412c817181f","slug":"in-dwarahat-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एतिहासिक हितचिंतक भवन परिसर और स्याल्दे विखोती मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के तेवर तल्ख हो गए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलनकारियों ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ नगर के मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी आक्रोश जताया। साथ ही बृहस्पतिवार को तहसील में तालाबंदी करने की धमकी दी। एक घंटा बाद जाम खोला गया।
हितचिंतक भवन और मेला स्थल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जीजीआईसी, जीआईसी की छात्र-छात्राएं तथा नागरिक सुबह 11 बजे नारेबाजी के साथ यहां मुख्य चौराहे पर आ धमके और चक्काजाम पर बैठ गए। रानीखेत था चौखुटिया की तरफ से आने जाने वाले वाहनों का जमावड़ा लग गया। चक्काजाम करीब एक घंटे तक चला। छात्र-छात्राएं ‘मेला हमारी शान है, द्वाराहाट की जान है’ आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान हुई आम सभा में वक्ताओं ने शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खासा आक्रोश जताया। कहा कि ऐतिहासिक धरोहर पर हुए अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे स्याल्दे विखोती मेल के भविष्य पर प्रशभनचिन्ह् खड़े हो रहे हैं। अतिक्रमण शीघ्र ध्वस्त नहीं किया गया तो जनता स्वयं इस अतिक्रमण को ध्वस्त करेगी। थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी मौजूद था। तहसीलदार धनी राम आदि भी सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे। कल 29 को तहसील में तालाबंदी होगी। इस दौरान नरेंद्र अधिकारी, भूपेंद्र कांडपाल, सुधीर शाह, मुकुल शाह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
बाक्स
आम और खास के लिए नियम जुदा-जुदा
द्वाराहाट। आंदोलनकारियों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन आम लोगों के लिए अलग तथा खास लोगों के लिए अलग नियम अमल में लाते हैं। आम आदमी के कार्य कई महीनों तक लटका दिया जाता है, वहीं दंबंग लोगों को 35 दिन के भीतर अवैध अतिक्रमण की एनओसी दे दी जाती है। सभा को विखोती मेला उपाध्यक्ष जगदीश बुधानी, मेला कमेटी संरक्षक ओपी हरबोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता कैलाश भट्ट, आनंद बिष्ट, टैक्सी यूनियन कोषाध्यक्ष किशन सिंंह रौतेला ने संबोधित किया।
विज्ञापन
फोटो: 28 आरकेटी 6पी: द्वाराहाट चौराहे पर चक्काजाम करती छात्र छात्राएं और नागरिक। 7पी: चक्काजाम के दौरान द्वाराहाट में लगा जाम।