फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In Basulisera Srdotsv

बासुलीसेरा में शरदोत्सव

Sun, 27 Dec 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 27 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
In Basulisera Srdotsv

बासुलीसेरा में शरदोत्सव के समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची। प्रख्यात लोक कलाकार हीरा सिंह राणा ने मेरि मानिलै डानि हम त्येरि बलैई ल्यूंल और गायिका कौशल पांडे ने आ लिली बाकरी लिली गीतों के माध्यम से समां बांध दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा, विधायक मदन बिष्ट, रेखा आर्या आदि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन


नई उमंग शरदोत्सव के समापन अवसर पर प्रख्यात लोक गायक सुमित बनेसी ने ठंडो रे ठंडो गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। लोक गायक हीरा सिंह राणा ने लस्का कमर बांधा, हिम्मतक साथा जैसे गीतों से मंत्रमुग्ध किया। ग्रामीणों ने ढोल, नगाड़ों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। प्राइमरी स्कूल बासुलीसेरा के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाई। नंदा राजजात यात्रा के दृश्यों का भी मंचन हुआ।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि सांसद टम्टा आदि अतिथियों ने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की, कहा कि इस तरह के आयोजनों से संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को सहयोग किया जाएगा। दिवाकर बनेसी, तन्मय त्रिपाठी, दीपक नेगी, राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में स्वर्ण जीतने वाले पप्पू कुमार, क्रिकेटर प्रीति भंडारी, सूरज बोरा को अतिथियों ने सम्मानित किया। संचालन दीपक मेहता, भूपाल भंडारी, गंगा ठाकुर ने किया। वहां पर द्वाराहाट की प्रमुख ममता भट्ट, सीएमओ आरसी पंत सहित आयोजन समिति के सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed