फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In Almora, the pump stopped for five hours, leaving the throats of 50,000 people dry.

Almora News: अल्मोड़ा में पांच घंटे पंप ठप, 50 हजार की आबादी के हलक सूखे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
In Almora, the pump stopped for five hours, leaving the throats of 50,000 people dry.
अल्मोड़ा। मटेला पंप हाउस में पैनल बदलने के कार्य के चलते पांच घंटे पंपिंग ठप रही। इससे नगर के जलाशयों को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी जिससे 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। लोगों ने नौलों से पानी लाकर काम चलाया।
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को मटेला स्थित पंप हाउस में स्थापित पैनलों को बदला गया। इस कारण सुबह 11 से शाम चार बजे तक पंपिंग ठप रही। पूर्वाह्न से सायंकाल तक की पाली वाले सरकार की आली, मालरोड, खोल्टा, आर्य कन्या सहित कई मोहल्लों में जलापूर्ति ठप रही। इन मोहल्लों में लोग निर्धारित समय तक पानी का इंतजार करते रहे लेकिन तय समय पर पानी नहीं आया तो वह परेशान हो गए। लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि पेयजल लाइन का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है जिस कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। ठंड में पानी न आने से लोगों की फजीहत हुई। कई लोगों ने स्टोर किए पानी से काम चलाया तो कई लोगों ने ठंड में नौलों से पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन


---------

लोग बोले

ठंड में पानी नहीं आने से काफी दिक्कत हुई। स्टोर किया गया पानी भी बहुत कम था। सुधारीकरण कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।

-मनोज सिंह, सरकार की आली

---------

ठंड के दिनों में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण पानी स्टोर भी ज्यादा नहीं कर पाते हैं। पेयजल वितरण व्यवस्था लचर होने से जनता परेशान है। -सुमन तिवारी, खोल्टा
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

मटेला पंप हाउस में पैनल बदले गए। कार्य होने के बाद जलाशयों को पंपिंग शुरू हो गई है। शनिवार से सभी मोहल्लों में नियमित जलापूर्ति की जाएगी।

-अर्जुन सिंह नेगी, जेई जल संस्थान अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed