फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Improving the quality of road construction

विमांडेश्वर मार्ग में गुणवत्तायुक्त हो डामरीकरण

Sat, 28 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 28 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Improving the quality of road construction
रोड निर्माण की गुणवत्ता सुधारो - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट-विमांडेश्वर मोटर मार्ग में मानकों के आधार पर डामरीकरण करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। इधर विधायक मदन बिष्ट ने भी एडीबी के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर क्षेत्र के चारों मोटर मार्गों में हॉटमिक्स का कार्य गुणवत्तायुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भट्ट की अध्यक्षता में सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं का कहना है कि द्वाराहाट-विमांडेश्वर मोटर मार्ग पर सुंदरीकरण और सुधारीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन डामरीकरण का कार्य गुणवत्ता के आधार पर नहीं होने की शिकायतें आ रही हैं। जिस कारण क्षेत्रीय जनता आशंकित हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुधारीकरण और डामरीकरण मानकों के अनुसार नहीं हुआ तो कार्यकर्ता आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देने वालों में नारायण रावत, प्रकाश अधिकारी, भैरव दत्त सती, कमल शाह, केशव कबडवाल, हेम चंद्र, हरीश आर्य, किशोर आर्य, महेंद्र बिष्ट, कैलाश पुजारी, मोहन सिंह किरौला सहित तमाम लोग शामिल थे। इधर विधायक मदन बिष्ट ने एडीबी के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर कहा है कि द्वाराहाट क्षेत्र में एडीबी द्वारा चार नई सड़कें बनाई जा रही हैं। जनता हॉटमिक्स के कार्य से संतुष्ट नहीं हैं। शिकायत है कि एक ही कोड का डामरीकरण हो रहा है। उन्होंने सभी मोटर मार्गों डबलकोड डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed