फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   IFAD inspection team

आईएफएडी के दल ने किया निरीक्षण

Mon, 23 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 23 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि (आईएफएडी) के दल ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी ली। दल ने बेहतर समन्वय से परियोजना के कार्यों का लाभ लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। दल के सदस्यों एम श्रीनिवास, आर ओमार, परियोजना प्रबंधन इकाई देहरादून के प्रबंधक मावन संसाधन महेंद्र सिंह यादव, प्रबंधक अनिल मैखुरी ने ग्राम पंचायत मटेला में डेयरी, बकरीपालन, सब्जी उत्पादन गतिविधियों को देखा।

विज्ञापन


नौ उत्पादक समूहों से उनके द्वारा की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों और अन्य कार्यों के बारे में जानकारी ली। सदस्यों ने बताया कि परियोजना के कार्यों से उनके कौशल विकास के साथ ही अर्थिक स्थिति में भी सुधार आ रहा है। इसके बाद दल ने हवालबाग कार्यालय में सहकारिता संचालक मंडल सदस्यों से सहकारिता के माध्यम से किए जा रहे डेयरी, पशुपोषक आहार विपणन गतिविधियों के बारे में जाना। सदस्यों ने बताया कि पांच लीटर से शुरू हुआ दुग्ध व्यवसाय 70 लीटर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


तत्पश्चात विकास भवन में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी ने कहा कि परियोजना के सामंजस्य से विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। परियोजना अधिकारी आईसीडीएस पीएस बृजवाल ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन बांटा जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि परियोजना सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के समन्वय से बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अतिरिक्त गतिविधियों से समुदाय को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक डॉ. हीराबल्लभ पंत ने परियोजना की गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान एसबीआई आरसेटी निदेशक पीसी जोशी, लीड बैंक अधिकारी एमजी वर्मा, तकनीकी संस्था ग्रास के मुख्य कार्यकारी गोपाल सिंह चौहान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed