फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   If the Science Faculty building is not operational, the Student Union will lock it down.

Almora News: विज्ञान संकाय भवन का नहीं हुआ संचालन तो तालाबंदी करेगा छात्रसंघ

Wed, 08 Oct 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
If the Science Faculty building is not operational, the Student Union will lock it down.
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में निर्माण होने के 10 साल बाद भी हस्तांतरित नहीं हुआ विज्ञान संकाय भवन अब परिसर प्रशासन के लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

भवन में कक्षाओं का संचालन कराने के लिए छात्रसंघ पदाधिकारी लामबंद हो गए हैं। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने 10 अक्तूबर तक विज्ञान संकाय भवन में कक्षाओं का संचालन न होने पर परिसर में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
बीडी पांडेय परिसर में 10 साल पहले बने विज्ञान संकाय भवन में कक्षाओं का संचालन कराने की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आने के 10 दिन बाद भी भवन में कक्षाओं का संचालन न होने पर छात्रनेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है।
छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने बताया कि उन्होंने चुनाव की आम सभा में भवन में कक्षाओं का संचालन न होने तक शपथ न लेने का एलान किया था। बाद में परिसर प्रशासन की ओर से 10 अक्तूबर तक भवन में कक्षाओं के संचालन का लिखित आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा 10 तक भवन में कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ तो परिसर में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed