{"_id":"60ba69398ebc3e03f66eef3e","slug":"if-all-the-demands-are-accepted-then-we-will-not-protest-almora-news-hld4266222102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मांगें मानों, तभी हम मानेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मांगें मानों, तभी हम मानेंगे
विज्ञापन
विधायक करन माहरा को ज्ञापन सौंपते एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अल्मोड़ा के स्वास्थ्य कार्मिकों में भारी रोष है। एक मांग पर कुछ सकारात्मक आश्वासन मिला लेकिन कर्मचारी शुक्रवार को भी लगातार दूसरे दिन होम आइसोलेशन (कार्यबहिष्कार) पर रहे। उन्होंने सभी मांगों पर पूरी तरह से सहमति दिए जाने की मांग करते हुए घरों से ही विरोध दर्ज किया। रानीखेत के विधायक करन माहरा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप गुहार लगाई।
बता दें कि नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मचारी इन दिनों मुखर हैं। बीते 28 मई से बांह में काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर बृहस्पतिवार से जिले के सभी लगभग 250 एनएचएम कर्मचारी कार्य छोड़ होम आइसोलेशन में चले गए। शुक्रवार को दूसरे दिन भी कर्मचारी होम आइसोलेशन में रहे। एनएचएम जिलाध्यक्ष डॉ. शिखा जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रानीखेत के विधायक को ज्ञापन सौंप सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बीते बृहस्पतिवार की देर रात लॉयल्टी बोनस की मांग पर कुछ हद तक सहमति बनी है लेकिन अन्य मांगें अब भी लंबित हैं। सभी मांगें पूरी होने पर ही वह मानेंगे। एनएचएम कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से टीकाकरण, सैंपलिंग समेत तमाम कार्य प्रभावित रहे। ज्ञापन देने वालों में डॉ. देवेंद्र उप्रेती, प्रियंका, चांदनी, चंद्र प्रकाश आदि रहे। जबकि विरोध जताने वालों में अंजलि, चारुल महेश्वरी, रीना बिष्ट, डॉ. विशाल शर्मा, आदि रहे।
एनएचएम कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से कार्य प्रभावित
अल्मोड़ा। एनएचएम कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से जिले भर में तमाम कार्य बुरी तरह से प्रभावित हैं। कई टीकाकरण केंद्रों में भी कर्मचारियों की कमी है। जबकि गांव-गांव जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीमे भी प्रभावित हुई हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में प्रतिदिन जिले में 30 टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण और सैंपलिंग के कार्यों में जुट रही थी। जबकि बीते बृहस्पतिवार को मात्र 14 टीमें ही जा सकी, वहीं शुक्रवार को भी कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों का सांकेतिक प्रदर्शन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कार्मचारी भी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन के साथ कार्य किया। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी। विरोध जताने वालों में वंदना, मोनिका, सुष्मिता सिंह, नेहा जोशी, संजय रावत, शंकर सिंह आदि रहे।