फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Idreesh baba of Ranikhet

फटेहाल जिंदगी जीने को मजबूर है बीमारी से जूझ रहा द्रोणाचार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Idreesh baba of Ranikhet
फटेहाल जिंदगी बसर करते बीमार द्रोणाचार्य इदरीश बाबा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फुटबाल खिलाड़ियों को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले वयोवृद्ध फुटबाल कोच मो. इदरीश बाबा बीमार हैं। आर्थिक मोर्चे पर कमजोर पड़ने के कारण वह स्वयं असहाय हो गए हैं। इस असहाय द्रोणाचार्य की सुध किसी ने नहीं ली।
विज्ञापन

जरूरी बाजार निवासी 78 साल के बाबा 50 साल से कई फुटबॉल खिलाड़ियों को तराशते रहे लेकिन दो साल से उन्हें बीमारी ने जकड़ लिया। अब वह असहाय हैं। जमा पूंजी सब फुटबाल पर लगा दी। पहले से ही एकाकी जीवन जी रहे बाबा की तबियत बेहद नासाज है। अब उनका कोई सुधलेवा नहीं है जबकि बाबा के प्रयासों से ही क्षेत्र के 12 से अधिक खिलाड़ी फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचे हैं। कई लोग सेना समेत अन्य विभागों में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। इसके बावजूद संकट काल में बाबा को किसी की मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को पहुंचा चुके नेशनल स्तर तक
पुष्कर अधिकारी (यूनिवर्सिटी और नेशनल), प्रताप सिंह बिष्ट (नेशनल), दिनेश भैसोड़ा (नॉर्थ जोन), अब्दुल रिजवान (नेशनल), विशन सिंह बिष्ट (नेशनल), दीवान राणा (स्टेट), मान सिंह परमार (नेशनल), नरेंद्र पुरी (कमांड स्तर), मनोज भट्ट (नेशनल), नजीर खान (स्टेट), कुंदन सिंह (नेशनल), जतिन जुयाल (नेशनल), अमन कन्नोजिया (तीन बार नेशनल), पंकज अधिकारी (संतोष ट्रॉफी), त्रिभुवन असवाल (नेशनल), परमेश्वर कांडपाल (संतोष ट्राफी), राहुल वर्मा-दो बार नेशनल खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed