फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Idha villagers build mutual contributions boring water planning

ईड़ा गांव के लोग आपसी चंदे से बोरिंग पेयजल योजना बनाएंगे 

Sat, 31 Dec 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 31 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ईड़ा की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई प्रयासों के बाद भी जब समस्या दूर नहीं हुई तो ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्रित किया और रालक गधेरे में पानी ढूंढने का काम शुरू कर दिया है। बोरिंग कार्य के लिए रुद्रपुर से प्राइवेट कंपनी को बुलाया गया है।
उल्लेखनीय है कि ईड़ा ग्राम सभा में लंबे समय से पानी की किल्लत चल रही है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन किया। आंदोलन के बाद भी ग्रामीणों को आश्वासनों के अलावा कुछ भी नहीं मिला।  शासन प्रशासन की बेरुखी से आजिज ग्रामीणों ने अब अपने स्तर से इस समस्या के निराकरण का निर्णय लिया है। गांव के पास ही रालक गधेरे से बोरिंग योजना से पानी की किल्लत दूर करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन

इसके लिए ग्रामीणों ने आपस में  चंदा एकत्रित किया। रुद्रपुर की एक प्राइवेट कंपनी ने गधेरे में पानी की ढूंढ खोज शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार, बीडीसी सदस्य राधिका देवी, प्रधान नीमा देवी, कनिष्ट प्रमुख चंद्रशेखर और अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में बोरिंग कार्य शुरू हो गया है। जिपं सदस्य नीरज कुमार, लाली राम ने बताया कि यदि बोरिंग योजना सफल हो जाती है तो ईड़ा क्षेत्र में पानी की समस्या दूर हो जाएगी। यह सरकारी विभागों की कार्य प्रणाली पर एक करारा प्रहार होगा। इस दौरान विक्रम नेगी, दिगपाल सिंह, विपिन चंद्र, पुष्करकांत, रणजीत सिंह, लाल सिंह, मोहन सिंह, केके रावत, पूरन सिंह आदि मौजूद थे। क्षेत्र के सभी ग्रामीणों ने इस कार्य को सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed