फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   I will become a global Medicinal Plant BJP: Uma

भाजपा आई तो बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मेडिसिनल प्लांट : उमा

Sat, 03 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 03 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
I will become a global Medicinal Plant BJP: Uma
उमा भारती का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

 भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उत्तराखंड की अहम भूमिका रही, देवभूमि में हजारों जीवनदायिनी जड़ी-बूटियां हैं, लेकिन इनका सदुपयोग सरकारों ने नहीं किया है। प्रदेश में यदि भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मे‌‌डिसिनल प्लांट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की, कहा कि लोगों को कांग्रेस के 10 साल के भ्रष्टाचारयुक्त शासन से मुक्ति मिली है। 

विज्ञापन


यहां केमू स्टेशन स्थित पार्क में पूर्व जिलाध्यक्ष मदन माहरा की अध्यक्षता में हुई सभा में उमा भारती ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में शीघ्र ही भारत महाशक्ति बनकर उभरेगा। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो पहाड़ों से पलायन रोका जाएगा। रानीखेत-भुजान पेयजल योजना को वह केंद्र से मंजूरी दिलाएंगी, इसके लिए प्रदेश सरकार से प्रस्ताव मांगा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश में चारों ओर भय, भ्रष्टाचार का माहौल है। कांग्रेस के लोग ही मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से दुखी हैं, इसीलिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम ने अपने दिल्ली स्थित आवास में कालाधन छिपाकर रखा है, इसीलिए आवास खाली नहीं कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय भ्रष्टाचारियों और माफियाओं का अड्डा बन चुका है। खनन और भू माफिया प्रदेश को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रानीखेत विस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इससे पूर्व अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। सुबह नगर में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। संचालन जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट ने किया। इस मौके पर छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, वरिष्ठ नेता डा. प्रमोद नैनवाल, विमल भट्ट, विनोद भार्गव, महेश नेगी, कैलाश भट्ट, राजेंद्र जसवाल, महिला जिलाध्यक्ष विमला रावत, दीपक बिनवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed