फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Husband and wife die after falling into a car ditch

ध्याड़ी के निकट कार खाई में गिरने से पति-पत्नी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife die after falling into a car ditch
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से करीब 70 किमी दूर ध्याड़ी-सिमलखेत मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक चले सर्च अभियान के बाद पति का शव निकाला जा सका। जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में निकाल लिया गया लेकिन अल्मोड़ा जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। दंपति की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धौलादेवी ब्लॉक के भैसाड़ी गांव निवासी जीवन सिंह (35) पुत्र बच्ची सिंह सोमवार को भाई दूज पर अपनी पत्नी गीता देवी (31) के साथ कार संख्या यूपी 02-5015 से सिमलखेत स्थित अपने ससुराल गए थे। देर रात दंपति के वापस गांव लौटते वक्त ध्याड़ी से पहले कालागढ़ बैंड के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। एकांत इलाका होने के कारण दन्यां पुलिस को भी घटना की जानकारी देरी से मिली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद रात में ही दन्यां के थानाध्यक्ष संतोष देवरानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में जीवन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से गीता देवी को गंभीर हालत में खाई से निकालकर सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया। उसकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार देर रात तक जीवन सिंह का पता नहीं चल सका था। इसके बाद अल्मोड़ा से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च लाइट के जरिए जीवन सिंह का शव बरामद हुआ। मंगलवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed