फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   hungry monkey

भूख से बेहाल बंदर, कूड़े में खोज रहे भोजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
hungry monkey
एलआर साह रोड अल्मोड़ा में सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में भोजन तलाशता बंदरो का झुंड। - फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। लोकडाउन के चलते लोग जहां घरों में कैद हैं वहीं आवारा जानवर भूख से बेहाल हैं। हालत ये हो गई है कि बंदर कूड़े में भोजन तलाशते नजर आएं। गलियों में घूमने वाले कुत्ते भी भूख से बेहाल हैं। हालांकि आवारा पशुओं के लिए प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था की जा रही है लेकिन इस समय बंदर सबसे ज्यादा संकट में हैं। घरों में उत्पात मचाने वाले बंदर इन दिनों भूख मिटाने के लिए सड़क किनारे कूड़े के ढेर के पास एकत्र हो जाते हैं और उसमें भोजन तलाशते हैं। कई उत्पाती बंदर लोगों के सब्जी फलों के थैलों पर भी झपट पड़ते हैं। बंदरों के झुंड के एक साथ बैठने से लोग भी इन मार्गों से गुजरने से डर रहे हैं। कूड़े के ढेर में पड़ी सड़ी गली चीजों के खाने से बंदरों और कुत्तों में संक्रमण होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed