फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   hungama

गुणवत्ताहीन कार्यों पर सदस्यों का हंगामा

Wed, 30 Sep 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 30 Sep 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने कई विभागों के गुणवत्ताहीन कामों को लेकर हंगामा किया। उन्होंने सदन में आपदा मद से हो चुके कार्यों के अलावा लोनिवि के कामों में घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया। सदन में मौजूद जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से विकास कार्यों की जांच का आश्वासन मिलने पर सदस्य शांत हुए।
बैठक के दूसरे दिन लोनिवि निर्माण खंड, प्रांतीय खंड, एडीबी और एनएच खंडों के अलावा उद्यान, बाल विकास, पशुपालन, पर्यटन आदि विभागों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सदस्यों ने कहा कि आपदा मद के कामों की गुणवत्ता बेहद खराब है। एडीबी द्वारा बिछाया जा रहा डामर और दीवार निर्माण कार्य भी संतोषजनक नहीं है। करोड़ों की लागत से बिछाया जा रहा डामर अधिकांश सड़कों पर छह माह में ही उखड़ने लगा है। सदस्यों ने निर्माण कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम के संबंधित क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में जांच कराने और रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर सदस्य शांत हुए। चर्चा में बलवंत सिंह भाकुनी, गजेंद्र नेगी, अमित पांडे, नीरज कुमार, शिव कुमार, नारायण सिंह रावत, हंसा नेगी, प्रकाश चंद्र आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

सदन में ओएफसी लाइन खुदान के दौरान चौखुटिया के जमड़िया में एक श्रमिक की मौत और घायल को मुआवजा दिलाने का मामला भी उठा। इसके अलावा अन्य विभागों की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने अधिकारियों को सदन में उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर संबधित जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाएं, ताकि शिकायतों का प्रभावी निस्तारण हो सके। बैठक में सांसद प्रतिनिधि मोहन सिंह मेहरा, एएमए आशा रानी बिष्ट, उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत, आनंद पांडे, दीपा बनौला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed