{"_id":"57ed5b954f1c1bca7f57418f","slug":"houses-were-torched-and-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने मकान और दुकान को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने मकान और दुकान को किया आग के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती सेल्टाना में अराजक तत्वों ने दुकान और मकान को आग के हवाले कर दिया। घटना में जहां सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया, वहीं मकान के निचले हिस्से में स्थित गोशाला में बंधी दुधारु गाय और बैल की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में तहसील अंतर्गत पस्तौड़ा गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने कहा है कि सेल्टाना में रोड से लगा उनका मकान है। मकान के अगले हिस्से में जनरल स्टोर की दुकान है। जबकि पीछे रिहायशी कमरे और नीचे गोशाला है। नरेंद्र सिंह का कहना है कि 25 सितंबर को उनकी माता की तबियत खराब थी, वह मां की कुशल पूछने गांव गए थे।
विज्ञापन
इसी बीच अराजक तत्वों ने मकान और दुकान में आग लगा दी। वह जब लौटे तो देेखा कि आग लगने से पूरा सामान राख हो गया। गोशाला में बंधे मवेशी दम घुटने के कारण मर गए। भवन के समीप ही उन्होंने 100 टिन लीसे के रखे थे, आग के कारण वह भी स्वाह हो गए। इधर राजस्व निरीक्षक मोहन सिंह भोजक ने बताया कि तहरीर आई है, आग लगने के कारणों की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन