फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   House damaged in Golna, woman dies after being buried under rubble

गोलना में मकान क्षतिग्रस्त, मलबे में दबकर महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
House damaged in Golna, woman dies after being buried under rubble
गोलना सतोली के इसी मकान के मलबे में दबकर हुई राधा देवी की मौत। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोलना गांव में बुधवार रात एक मकान की छत धराशायी ही गई। छत के मलबे में दबकर 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे पति समेत पांच परिजनों को घायल हालत में बाहर निकाला गया। सोमेश्वर अस्पताल में उपचार के बाद परिजनों को घर भेज दिया गया, जबकि पैर में गंभीर चोट होने की वजह से महिला के पति को उपचार के लिए अल्मोड़ा ले जाया गया है। प्रभावित परिवार ने पड़ोसी देव राम के यहां शरण ले रखी है।
विज्ञापन

प्रकाश राम पुत्र मदन राम का गोलना गांव में चार कमरे का दो मंजिला मकान है। रात को खाना खाकर सभी परिजन सो गए। रात करीब ग्यारह बजे मकान की छत भरभराकर ढह गई। मकान के छत के मलबे में प्रकाश राम, उसकी पत्नी राधा देवी (25), पुत्री आयशा (पांच), रवि आर्य (तीन), महक आर्या (डेढ़ वर्ष) और माता पुष्पा देवी (65) दब गए। मलबे में गोठ में बंधे मवेशी भी दब गए। मलबे में दबने से चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुुंचे पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटना की सूचना तहसील, थाने और आपदा प्रबंधन विभाग को दी गई। इसके बाद तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, थाना सोमेश्वर राजेंद्र बिष्ट पुलिस और राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सोमेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां राधा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुष्पा देवी, आयशा, रवि और महक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि प्रकाश राम अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार, कानूनगो रवि मोहन बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक आनंद राम, नीमा आर्य गोलना गांव पहुंचे। एसडीएम विश्वकर्मा ने बताया प्रभावित परिवार को अहैतुक सहायता के रूप में 3800 रुपये और राधा देवी की मौत होने पर चार लाख आर्थिक सहायता का चेक दिया गया है। अवर अभियंता को मकान को हुई क्षति के आकलन के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
तीन मासूमों के सिर से छिन गया मां का साया
सोमेश्वर। मृतका के पांच वर्ष, तीन वर्ष और डेढ़ साल के छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता प्रकाश राम मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मां का साया छिनने से बच्चों के देखरेख की जिम्मेदारी 65 वर्षीय दादी पर आ गई है।
आवासीय मकान क्षतिग्रस्त, चार सड़कें बंद
बागेश्वर। जिले में बारिश से नुकसान होने का सिलसिला जारी है। गरुड़ के द्यौनाई में एक आवासीय मकान और जखेड़ा में एक गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। जिले में बृहस्पतिवार को चार ग्रामीण सड़कों पर यातायात बाधित रहा। करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह काफी बारिश हुई।

गरुड़ के द्यौनाई में बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश के दौरान नरेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के पांच सदस्य प्रभावित हो गए। तेज बारिश के दौरान जखेड़ा गांव में प्रदीप कुमार पुत्र जमन राम की आवास से सटी गोशाला को भी नुकसान हुआ है। तहसील कार्यालय से प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही की जा रही है। बृहस्पतिवार को गरुड़-द्यौनाई, कंधार-सिरमोली-लोहागड़ी, बिजोरीझाल-ओखलसों और बघर मोटर मार्ग में यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed