फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   House collapses due to overflowing, three dead

द्वाराहाट के तैलमैनारी तोक में अतिवृष्टि से मकान जमींदोज, तीन की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
House collapses due to overflowing, three dead
तैलमैनारी में जमींदोज हुआ है मकान। - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अतिवृष्टि के चलते बिन्ता क्षेत्रांतर्गत अल्मियांगाव के तैलमैनारी तोक में दो मंजिला पत्थर का पुराना मकान जमींदोज हो गया। दुर्घटना में मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी ने रानीखेत अस्पताल जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। घायल पिता का यहां राजकीय अस्पताल रानीखेत में उपचार चल रहा है। पुत्र घटना के वक्त अपने दोस्त के यहां गया था, जिस कारण उसकी जान बच गई। घटना मंगलवार की देर रात की है। हृदयविदारक इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात हुई अतिवृष्टि से ग्राम पंचायत अल्मियांगांव के तोक तैलमैनारी निवासी रमेश राम पुत्र स्व.नाथू राम का दोमंजिला मकान धराशायी हो गया। दुर्घटना में रमेश राम की पत्नी चंद्रा देवी औ 17 वर्षीय पुत्री कमला की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी पुत्री 12 वर्षीय पिंकी ने रानीखेत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में रमेश राम को भी रात में ही रानीखेत अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि रमेश राम की कॉलरबोन टूटी है। फिलहाल रेफर वाली स्थिति नहीं है। मृतक तीनों मां-बेटियों का रानीखेत अस्पताल में सर्जन मुकेश जोशी ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। इधर बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही हर कोई तैलमैनारी गांव के लिए निकल पड़ा। भारी बारिश के चलते रात भर राहत और बचाव कार्य में भी भारी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed