{"_id":"6633c20ecec133326a05dc9b","slug":"house-burnt-down-due-to-field-fire-almora-news-c-232-1-alm1001-111421-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बसें न चलने से अल्मोड़ा डिपो को 60 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बसें न चलने से अल्मोड़ा डिपो को 60 हजार का नुकसान
Thu, 02 May 2024 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 02 May 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो की पांच रूटों पर बृहस्पतिवार को बसें नहीं चलीं। पर्यटन सीजन में बस न चलने से डिपो को 60 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो चालकों की कमी से जूझ रहा है। जिससे सेवाएं बाधित हो रही हैं। बृहस्पतिवार को रोडवेज की टनकपुर, मासी, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन अल्मोड़ा-देहरादून सेवाओं का संचालन ठप रहा। बस न चलने से इन रूटों को जाने वाले यात्री और पर्यटक परेशान रहे। इधर, टैक्सियों की किल्लत से समस्या और भी बढ़ गई है। जिससे खास कर ग्रामीण रूटों पर आवाजाही में यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि बसों को संचालित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन