फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   House Burn in Bhikiyasain

शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, लाखों का सामान राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
House Burn in Bhikiyasain
भिकियासैंण के रिखाड़ गाँव में आग से जला घर का सामान - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पटवारी क्षेत्र सिंगोली के पिसौन में बिजली शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई, जिसमें घर में रखी नकदी, कपड़े, बिस्तर आदि जरूरी सामान जल गया। भेंस का एक बच्चा भी आग की चपेट में आ गया। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक ने मौका मुआयना किया। जनप्रतिनिधियों ने परिवार को क्षतिपूर्ति करा तात्कालिक लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन

रिखाड़ गांव के तोक पिसौन निवासी विशन दत्त वैला के पुत्र नवीन चंद्र वैला के दोमंजिले मकान में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय उनके घर में कोई नहीं था नवीन खरीदारी करने भिकियासैंण बाजार गए थे जबकि उनकी पत्नी जानवरों के लिए चारा पत्ती काटने जंगल गई थी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग से भैंस का एक बच्चा झुलस गया इसके साथ ही घर में रखी 10 हजार की नकदी, कपड़े, बिस्तर आदि सामान जल गया। राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार ने मौका मुआयना किया। नायब तहसीलदार दीवान गिरी ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक की आख्या के अनुसार ऊर्जा निगम को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र भेजा जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि गृहस्वामी की माली हालत कमजोर है। इसलिए उन्होंने नवीन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए तात्कालिक राहत राशि देने की मांग की है। इनमें ग्राम प्रधान कृपाल सिंह रावत, पूर्व प्रमुख नरेंद्र बिष्ट, घनश्याम रिखाड़ी, रमेश चंद्र, भैरव दत्त आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed