फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hotmix Plant Sealed

दो साल से नियमों के विरुद्ध चल रहे हॉटमिक्स प्लाँट का एसडीएम ने किया सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hotmix Plant Sealed
गरुड़ में हॉटमिक्स प्लांट का निरीक्षण करते एसडीएम राजकुमार पांडेय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़-लखनी रोड के पास दो साल से नियमों के खिलाफ चल रहे वुडहिल कंपनी के हॉटमिक्स प्लांट को गरुड़ के एसडीएम ने सीज कर दिया है। प्लांट सीज होने से बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग में डामरीकरण बाधित होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग में हॉटमिक्स कार्य के लिए वुडहिल कंपनी ने दो साल पूर्व गरुड़-लखनी मोटर मार्ग के पास हॉटमिक्स प्लांट लगाया था। नियमों के विपरीत प्लांट लगने के संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य मनाखेत रंजीत रावत ने बीडीसी बैठक में पूर्व में मामला उठाया था। मामले की जांच के संबंध में डीएम से भी शिकायत की थी। क्षेत्र के लोगों ने भी नियमों के विरुद्ध प्लांट के संबंध में एसडीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन

एसडीएम राजकुमार पांडे ने बुधवार को हॉटमिक्स प्लांट का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि कंपनी ने प्लांट मानकों के विरुद्ध लगाया है। कंपनी के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति भी नहीं है। एसडीएम ने बताया कि प्लांट को सीज कर दिया है। वहां पर तहसीलदार तितिक्षा जोशी, पटवारी संजय आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed