{"_id":"62c5d4de7fc38262342b358d","slug":"hotmix-plant-sealed-garud-news-hld468235354","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से नियमों के विरुद्ध चल रहे हॉटमिक्स प्लाँट का एसडीएम ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से नियमों के विरुद्ध चल रहे हॉटमिक्स प्लाँट का एसडीएम ने किया सीज
गरुड़ में हॉटमिक्स प्लांट का निरीक्षण करते एसडीएम राजकुमार पांडेय। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : GARUD
Link Copied
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़-लखनी रोड के पास दो साल से नियमों के खिलाफ चल रहे वुडहिल कंपनी के हॉटमिक्स प्लांट को गरुड़ के एसडीएम ने सीज कर दिया है। प्लांट सीज होने से बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग में डामरीकरण बाधित होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग में हॉटमिक्स कार्य के लिए वुडहिल कंपनी ने दो साल पूर्व गरुड़-लखनी मोटर मार्ग के पास हॉटमिक्स प्लांट लगाया था। नियमों के विपरीत प्लांट लगने के संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य मनाखेत रंजीत रावत ने बीडीसी बैठक में पूर्व में मामला उठाया था। मामले की जांच के संबंध में डीएम से भी शिकायत की थी। क्षेत्र के लोगों ने भी नियमों के विरुद्ध प्लांट के संबंध में एसडीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन
एसडीएम राजकुमार पांडे ने बुधवार को हॉटमिक्स प्लांट का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि कंपनी ने प्लांट मानकों के विरुद्ध लगाया है। कंपनी के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति भी नहीं है। एसडीएम ने बताया कि प्लांट को सीज कर दिया है। वहां पर तहसीलदार तितिक्षा जोशी, पटवारी संजय आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।