फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hot girl on the second Sunday of the Week Flop

दूसरे रविवार को साप्ताहिक महिला हाट फ्लॉप

Mon, 10 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 10 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hot girl on the second Sunday of the Week Flop
अल्मोड़ा में लगी हाट - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा।  कृषि विभाग की ओर से रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में लगने वाली साप्ताहिक महिला हाट दूसरे रविवार को फ्लॉप रही। रविवार को हाट में मात्र एक महिला स्वयं सहायता समूह ही सामग्री लेकर पहुंचा था जबकि उद्घाटन के दिन दो अक्तूबर को करीब दो दर्जन महिला स्वयं सहायता समूह उपज लेकर बिक्री के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों क्षेत्रों में किसानों द्वारा उत्पादित उपज और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। बिचौलिए मुनाफा कमा जाते हैं। कई किसान सुविधाओं के अभाव, समय की कमी, आर्थिक संकट के चलते उपज को विपणन के लिए बाजार नहीं ला पाते।
विज्ञापन


इसको देखते हुए कृषि विभाग ने महिला कृषकों, उद्यमियों की उपज, उत्पादित सामग्री की बिक्री के लिए गांधी जयंती दो अक्तूबर से रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक महिला हाट शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली महिला हाट में दो अक्तूबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 24 से अधिक स्वयं सहायता समूह महिला किसानों, उद्यमियों द्वारा उत्पादित फूलगोभी, बंदगोभी, बड़ी, विभिन्न किस्म की दालें, मसाले, लस्सी, राजमा, लहसुन आदि सामग्री की बिक्री के लिए लाए थे।

नगर के लोगों ने महिला हाट से खरीदारी भी की। रविवार को रैमजे में लगी दूसरी साप्ताहिक महिला हाट में एकमात्र प्रगति स्वायत्त सहकारिता काशी स्वयं सहायता समूह नैलपड़ (नैनी) के समन्वयक भुवन चंद्र भट्ट, भगवती भट्ट सामग्री लेकर पहुंची थी।


यह स्वयं सहायता समूह ककड़ी, लहसुन, रैंस, राजमा, मसाले, मादिरा, मडुवे का आटा आदि सामग्री लेकर पहुंचा था। प्रशासन ने स्वयं सहायता समूह के स्टाल लगाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की थी। इस समूह के सदस्य जमीन पर बैठकर सामग्री बेच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed