{"_id":"59d4c3d64f1c1bcb538b5b21","slug":"horse-riding-is-best-performed-by-the-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़सवारी का बेहतरीन प्रदर्शन किया छात्राओं ने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़सवारी का बेहतरीन प्रदर्शन किया छात्राओं ने
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
घुड़सवारी का प्रदर्शन करती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक हाल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल मजखाली के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, मराठी और भांगड़ा प्रस्तुत कर दर्शकों की जमकर वाहवाही बटोरी। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया ने छात्राओं से अनुशासन और मेहनत के बल पर शिखर छूने का आह्वान किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत घुड़सवारी आकर्षण का केंद्र रही। विज्ञान, आर्ट और फोटोग्राफी की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं ने स्वागत गीत, शिव वंदना, फ्लावर डांस, गढ़वाली, कुमाऊंनी नृत्य, भांगड़ा, मराठी नृत्य प्रस्तुत किए। कराटे, योगा का भी प्रदर्शन किया गया। छात्रा मुस्कान कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कर्नल नवदीप दहिया, विशिष्ट अतिथि कैंट बोर्ड की सीईओ ज्योति कपूर और सुनीता सक्सेना ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। अतिथियों ने शिक्षा और खेल सहित तमाम गतिविधियों में अव्वल रहीं छात्राओं को पुरस्कृत किया। अशोक हॉल ग्रुप की उपाध्यक्षा शरतप्रिया पटजोशी, शिक्षा सलाहकार सीएल मैथ्यू सहित तमाम लोगों ने छात्राओं से अनुशासन और मेहनत को तरजीह देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या अजंता कर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद छात्राओं ने घुड़सवारी का प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरी। उप प्रधानाचार्या पूजा ग्रोवर ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया।
विज्ञापन