फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Homecoming After 22 Years

22 साल से लापता बेटे के गांव पहुंचने पर मां हुई भाव विभोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Homecoming After 22 Years
बाईस साल बाद गांव पहुंचे बेटे राजू को दुलारती मां गंगा देवी। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। तल्ला गेवाड़ के ग्राम पंचायत नौगांव निवासी एक युवक 22 साल बाद सोमवार को अपने गांव लौट आया है। उसे खोजने और फिर घर पहुंचाने में मुंबई की श्रृद्धा संस्था का बड़ा योगदान रहा। बेटे को देख मां भाव विभोर हो गई। युवक के साथी भी काफी खुश हो गए।
विज्ञापन

22 साल पहले मुंबई से घर आते समय रास्ते में लापता हुए तल्ला गेवाड़ के ग्राम पंचायत नौगांव निवासी स्व. ख्यालीराम का बेटा रमेश गौड़ उर्फ राजू सोमवार को श्रद्धा संस्था की मदद से घर पहुंच गया है। युवक के घर पहुंचते ही उसकी मां उससे लिपट गई। बेटे को दुलारते हुए मां बेटे से पूछती रही कि वह इतने साल कहां रहा। बेटा मां की बात सुनकर खामोश रहा।
विज्ञापन

मुंबई में रहने वाले युवक के भाई भुवन चंद्र गौड़ उर्फ पप्पू ने बताया कि राजू करीब बीस साल पहले मानसिक रूप से परेशान था। काफी उपचार कराने के बाद मामूली लाभ हुआ तो परिवार के लोगों ने किसी परिचित के साथ ट्रेन में बैठाकर घर को रवाना कर दिया। परंतु राजू अपना बैग लेकर रास्ते में ही कहीं उतर गया। उस समय राजू की उम्र बीस साल थी। तब से बाईस साल गुजर गए लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही लग पाया। राजू के मुंबई में मिलने की सूचना के बाद उन्होंने श्रद्धा संस्था से संपर्क किया। संस्था के लोगों ने उन्हें बताया गया कि राजू राजस्थान के भरतपुर में घूमता मिला था। उनकी संस्था से जुड़े लोगों ने उसे मुंबई पहुंचाया। उन्होंने बताया कि राजू अभी ज्यादा कुछ नही बोल रहा है। इधर, राजू के घर पहुंचने पर मां काफी खुश है। गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, ग्राम प्रधान सूरज गौड़ आदि ने श्रद्धा संस्था का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed