फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Home stay put up a board directive

 होम स्टे का बोर्ड लगाने के निर्देश

Mon, 05 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने कौसानी और गरुड़ क्षेत्र के होम स्टे और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की इकाईयों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी होम स्टे स्वामियों को पेइंग गेस्ट हाउस के बोर्ड निकालकर होम स्टे का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने विजिटर बुक, अग्निशमन यंत्र सहित सभी मानकों को पूरा करने को कहा। 

जिला पर्यटन अधिकारी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना से लाभान्वित इकाईयों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के अंतर्गत स्थापित होटल, मोटल, गेस्ट हाउस,  लॉज उद्यमियों से कहा कि यदि कोई भी इकाई गैर वाणिज्यिक कार्यों में पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर होटल, मोटल, गेस्ट हाउस, लॉज, रेस्टोरेंट स्वामियों को पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अनापत्ति प्रमाण पत्र रखने को कहा। 
विज्ञापन



उन्होंने पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि गरुड़ में सुलभ शौचालय बंद पाया गया। इसे सुलभ इंटरनेशनल को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को जरूरी सुविधाएं मिल सकें इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ कैलाश सिंह कन्याल, दीपा देवराड़ी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed